धरमपुर में फुरकान अंसारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड जमरूद्दीन गिरफ्तार

जामताड़ा. नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में 22 फरवरी को फुरकान अंसारी (40) की हत्या कर दी गयी थी.

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा गोली व मोबाइल जब्त संवाददाता, जामताड़ा. नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में 22 फरवरी को फुरकान अंसारी (40) की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य साजिशकर्ता जमरूद्दीन अंसारी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी धरमपुर निवासी जमरूद्दीन अंसारी घटना के बाद से करीब तीन महीने से फरार चल रहा था. इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की. बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल, एक बाइक जब्त की गयी है. एसपी ने बताया कि जमरूद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और जामताड़ा के कई साइबर अपराधों में भी उसका नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि उसने साइबर ठगी के जरिए काफी संपत्ति भी अर्जित की है. पुलिस पिछले तीन महीनों से आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में नारायणपुर थाना कांड संख्या 20-2026 में अपने एवं अपने साथी की संलिप्तता स्वीकार किया है. इससे पूर्व भी इस कांड में पूर्व में पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन सभी के पास से तीन पिस्टल, मैगजीन एवं गोली बरामद किया गया था. घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल व पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया था. छापेमारी टीम ये थे शामिल : प्रभारी थाना प्रभारी नारायणपुर साकेत प्रताप देव, करमाटांड़ थाना के एसआइ विकास तिवारी, नारायणपुर थाने के एएसआइ अनूप कुजुर सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >