डॉ इरफान अंसारी के विवादित बयान मामले में डीसी ने सौंपी जांच रिपोर्ट, जानें क्या है इसमें

Irfan Ansari: जामताड़ा डीसी ने डॉ इरफान अंसारी के विवादित बयान मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. जिसमें कहा गया है कि वीडियो क्लिप की जांच के लिए एआरओ प्रवीण चौधरी को निर्देश दिया गया था.

जामताड़ा : जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी की ओर से नामांकन के बाद दिये गये कथित अमर्यादित बयान के मामले में उपायुक्त कुमुद सहाय की ओर से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) रांची के अनुसंधान अधिकारी प्रदीप कुमार दास को जांच रिपोर्ट सौंप दी गयी है. रिपोर्ट के माध्यम से कहा गया है कि एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी से जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ इरफान अंसारी की ओर से मीडिया में दिये गये बयान से संबंधित वीडियो क्लिप की सत्यता की जांच के लिए 25 अक्तूबर को जामताड़ा बीडीओ सह एआरओ प्रवीण चौधरी को निर्देश दिया गया था.

बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर जामताड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज

बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर जामताड़ा थाना में कांड संख्या-208/24 के तहत 26 अक्तूबर को धारा-223 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं, बीडीओ की ओर से जामताड़ा के थाना प्रभारी को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा की ओर से भेजे गये वीडियो क्लिप का अवलोकन किया गया. वीडियो क्लिप में डाॅ इरफान अंसारी की ओर से दिये गये बयान प्रथम दृष्टया अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी निषेधाज्ञा की कंडिका-8 का उल्लंघन प्रतीत होता है.

Also Read: Baharagora Vidhan Sabha: बहरागोड़ा सीट पर कांटे की टक्कर, क्या समीर मोहंती दूसरी बार दर्ज कर पाएंगे जीत

जामताड़ा एसपी ने कार्रवाई की जांच रिपोर्ट डीजीपी और को आइजी भेजी

इसलिए सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाये. उधर, एसपी एहतेशाम वकारिब की ओर से इस मामले को लेकर की गयी कार्रवाई की जांच रिपोर्ट डीजीपी, आइजी, डीआइजी (अभियान), आइजी दुमका, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा को भी भेज दी गयी है. इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से इस मामले में गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव को भी भेज दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Chunav: चुनाव लड़ रहे कई नेताओं की पत्नियां हैं मालामाल, किसी की कमाई लाखों में तो कोई करोड़पति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >