साइबर अपराध के लंबित कांडों का अनुसंधान कर करें त्वरित कार्रवाई

जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की.

निर्देश. एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में की मासिक अपराध गोष्ठी, कहा संवाददाता, जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस अवसर पर जामताड़ा व नाला के एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी, प्रभाग निरीक्षक शामिल हुए. बैठक में सितंबर में विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गयी. एसपी ने जिले में पूर्व से लंबित चले आ रहे लंबित कांडों का त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं साइबर अपराध से संबंधित लंबित कांडों का भी त्वरित निष्पादन करने को कहा. थाने में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया. प्रतिवेदन कांडों में ससमय पर्यवेक्षण निर्गत करने के लिए सभी पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक से कहा. साथ ही कांड के अनुसंधान के क्रम में उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा, ताकि अपराधकर्मियों को न्यायालय से सजा मिल सके. महिला उत्पीड़न, पोक्सो से संबंधित कांडों में 50 दिनों के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया. कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अपने-अपने क्षेत्र में डायन, बिसाही, महिला उत्पीड़न, साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने को कहा. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने के सीमावर्ती अंतरराज्यीय, अंतर जिला के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक करने को कहा. अपराधकर्मियों की सूचना आदान-प्रदान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में अवैध कोयला व पत्थर खनन एवं परिवहन पर छापेमारी कर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का निर्देश दिया. क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों भंडार एवं परिवहन के विरुद्ध भी छापेमारी करने को कहा. सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सघन वाहन जांच यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध एमवीआइ एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर जामताड़ा एसडीपीओ आनंद विकास लागोरी, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, जामताड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश मंडल मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद दुबे, चंदन कुमार तिवारी, मुराद हसन आदि मौजूद थे. चैंबर के साथ विवि व्यवस्था को लेकर किया विर्मश जामताड़ा. वहीं झारखंड के महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर एसपी ने जामताड़ा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक की. एसपी ने धनतेरस, दिवाली, छठ पर्व के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधि रोकथाम के संदर्भ में विचार विमर्श किया. साथ ही चैंबर की समस्याओं का हर संभव निराकरण करने का निर्णय लिया. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित सदस्य अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >