अबुआ आवास का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

बीडीओ ने लाभुकों से बातचीत कर योजना की प्रगति की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया.

फतेहपुर. अबुआ आवास योजना का निरीक्षण को लेकर चापुड़िया पंचायत के बीडीओ प्रेम कुमार दास ने गुरुवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन और पूर्ण आवासों का निरीक्षण किया. बीडीओ ने लाभुकों से बातचीत कर योजना की प्रगति की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आवास निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समय सीमा के भीतर सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जाए. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायत भवन परिसर एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का भी अवलोकन किया. बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पात्र लाभुकों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य परिवार तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. मौके पर प्रखंड समन्वयक तापस लायक, पंचायत सचिव तपन मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय आवश्यक है. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र की कुछ समस्याएं बीडीओ के समक्ष रखीं. उन्होंने शीघ्र समाधान का करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >