राशन दुकान से अवैध शराब किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर बगरूडीह गांव के राशन दुकान में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली. थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापेमारी की.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बगरूडीह गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप में दो दुकानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगरूडीह गांव के राशन दुकान में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली. थाना प्रभारी ने टीम गठित कर एसआई विकास कुमार तिवारी, एएसआई रघुवंश सिंह, राजेश्वर यादव एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की. बगरूडीह गांव के नरेश मंडल एवं बैजनाथ मंडल अपने राशन दुकान में अवैध तरीके से विदेशी शराब की बिक्री कर रहे थे. पुलिस ने नरेश मंडल को रंगेहाथ शराब बिक्री करते पकड़ा. नरेश मंडल को गिरफ्तार किया गया. वहीं दुकान में अवैध तरीके से बेचे जा रहे शराब को जब्त किया गया. वहीं बगल के ही बैजनाथ मंडल के राशन दुकान में छापेमारी की गयी, तो बैजनाथ मंडल भागने में सफल रहा. पुलिस ने वहां से भी अवैध शराब जब्त किया. दोनों दुकान से किंगफिशर कैन बीयर 54 पीस, बेड मंकी कैन बीयर 7 पीस, गॉडफादर कैन बीयर 5 पीस, किंगफिशर बीयर बोतल 6 पीस, सिग्नेचर 375 एमएल एक पीस, 180 एमएल एक पीस, रॉयल स्टैग 180 एमएल दो पीस, पी-7 180 एमएल एक पीस एवं देशी महुआ शराब 15 लीटर जब्त किया. नरेश मंडल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इन दोनों के विरुद्ध करमाटांड़ थाना कांड संख्या 81/25 बीएनएस की धारा 274, 275, 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें नरेश मंडल एवं बैजनाथ मंडल को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया. थाना प्रभारी ने गिरफ्तार नरेश मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >