बाल संरक्षण योजना की संविदा भर्ती की सूची जारी, योग्य-अयोग्य अभ्यर्थियों के पास 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

जामताड़ा में संविदा आधारित रिक्त पदों के लिए आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है. योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है. यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है, तो वे 26 सितंबर तक लिखित रूप में साक्ष्य के साथ जमा कर सकते हैं.

जामताड़ा : समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत जिला स्तरीय संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गयी है. स्क्रूटनी समिति एवं जांच दल द्वारा अर्हता रखने वाले तथा अर्हता नहीं रखने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जामताड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

26 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, प्रकाशित सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा या आपत्ति हो तो वह 26 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए लिखित रूप में साक्ष्य के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, ब्लॉक-सी, समाहरणालय, जामताड़ा में स्पीड पोस्ट अथवा निबंधित डाक के माध्यम से कार्यालय अवधि में आवेदन भेजना होगा.

अन्य माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं होगी

आम सूचना में स्पष्ट किया गया है कि अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी. निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई विज्ञापन संख्या 01/2025 एवं कार्यालय ज्ञापांक संख्या 671, दिनांक 11 दिसंबर 2025 के तहत की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >