मैं भी इलेक्शन एंबेसडर अभियान में लें हिस्सा : बीडीओ

नारायणपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

फ़ोटो – 11 बैठक करते बीडीओ व अन्य नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में विशेष अभियान मैं भी इलेक्शन एंबेसडर के संचालन को लेकर बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि 7 मई की संध्या 6 से 8:00 तक सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैस्टैग मैं भी इलेक्शन एंबेसडर चलाने का निर्देश प्राप्त है. उक्त तिथि को स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली, चित्रांकन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, संध्या चौपाल आदि का सोशल मीडिया पर अपलोड करना है. मौके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी, नियोति दास, बीपीएम राहुल कुमार, बीइइओ सुखदेव प्रसाद यादव, बीटीएम सीमावती सिंह, तापस लायक, अनिल चौधरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >