जामताड़ा. हॉकी संघ, जामताड़ा की ओर से डीएन हाइस्कूल में बच्चों के बीच हॉकी स्टिक, बॉल व शिन गार्ड का वितरण किया गया. खेल सामग्री हॉकी झारखंड के सहयोग से उपलब्ध कराई गयी. इस अवसर पर हॉकी संघ, जामताड़ा के महासचिव डॉ भास्कर चांद ने कहा कि हॉकी खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना व आत्मविश्वास विकसित करता है. कहा कि जिले में हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं, जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप भैया ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है, इसके लिए नियमित अभ्यास व मेहनत जरूरी है. अंडर-11 व अंडर-15 बालक-बालिका हॉकी टीम गठन को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर हॉकी संघ के सदस्य सूरज कुमार पासवान, कोच सोमनाथ दत्त सहित शिक्षक मौजूद रहे.
छात्र-छात्राओं के बीच हॉकी खेल सामग्री वितरित
जामताड़ा. हॉकी संघ, जामताड़ा की ओर से डीएन हाइस्कूल में बच्चों के बीच हॉकी स्टिक, बॉल व शिन गार्ड का वितरण किया गया.
