हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, पहचान भी: जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय में मनाया राजभाषा दिवस

जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया. प्राचार्य राम स्वरूप पंडित ने हिंदी के प्रयोग और इसके महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को शपथ दिलाई.

संवाददाता, जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हिंदी के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया.

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की दिलायी शपथ

कार्यवाहक प्राचार्य राम स्वरूप पंडित ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राजभाषा हिंदी के प्रति निष्ठा तथा इसके अधिकाधिक प्रयोग की शपथ दिलायी.

उन्होंने कहा कि हिंदी सरल, सहज और समावेशी भाषा है. यह देश की विभिन्न भाषाओं के शब्दों और अभिव्यक्तियों को अपनाकर निरंतर समृद्ध होती रही है. उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालयीन कार्यों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

दूसरी भाषाओं के शब्दों को सहजता से अपनाती है हिंदी

प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हिंदी किसी भाषा का विरोध नहीं करती, बल्कि दूसरी भाषाओं के शब्दों को सहजता से अपनाकर अपनी अभिव्यक्ति को और समृद्ध बनाती है.

उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान और इसके व्यापक प्रयोग से भाषा को और मजबूती मिलेगी.

कार्यक्रम का समापन हिंदी के प्रति सम्मान, प्रेम और दैनिक जीवन में इसके व्यापक प्रयोग के संकल्प के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >