फतेहपुर में हनुमान जयंती पर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

बजरंगबली मंदिर में मनायी गयी हनुमान जयंती

फतेहपुर. ठाकुरबाड़ी स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को 12 घंटे का हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. पंडित उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जाता है. हनुमान भगवान श्रीराम के परम प्रिय सेवक व भक्त हैं. मान्यता है कि बजरंगबली आज भी चिरंजीव हैं. कहा कि जो भी हनुमान जी का उपासना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. दुनिया का ऐसा कोई काम नहीं जिसको हनुमान जी महाराज कर नहीं सकते. हनुमान चालीसा का पाठ नियमित करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद मंडल, पूर्व जिप सदस्य प्रभा देवी मोदी, पूनम मेहारिया, संजना टिबडीवाल, पूर्णिमा देवी, ओम मिश्र आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >