झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने मनाया छठा स्थापना दिवस

बैंककर्मियों ने केक काटा. इस अवसर पर बैंक के संचालनकर्ताओं व ग्राहकों को स्वागत किया गया.

विद्यासागर. एक अप्रैल को बैंकिंग दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक विद्यासागर शाखा ने सोमवार को छठा स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर बैंककर्मियों ने केक काटा. इस अवसर पर बैंक के संचालनकर्ताओं व ग्राहकों को स्वागत किया गया. शाखा प्रबंधक आकाश भगत ने कहा कि हमारे इस शाखा में आज तक किसी प्रकार की खाता धारकों को किसी भी कार्य के लिए तकलीफ नहीं होने दिया गया. इस शाखा में आने वाले नये लोगों का 10 मिनट में खाता खोला जाता है. सिर्फ उनके पास कागजात होना अनिवार्य है. कार्यालय के सहायक मनीष कुमार व खाताधारक ने केक काटकर खुशी मनायी. मौके पर मितेश कुमार साव, बलराम साव, डॉ परेशनाथ दत्ता, रामप्रसाद साव, शिकरपोसनी के पूर्व मुखिया गणेश मुर्मू, समाजसेवी विमल जायसवाल, सत्यनारायण साव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >