राज्य में आठ नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जायेंगे : डॉ इरफान

जामताड़ा. झारखंड विधानसभा में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट प्रस्तुत किया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड विधानसभा में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट प्रस्तुत किया गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का संकल्प है. मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर नागरिकों को सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, कोई गरीब भूखा न सोए और संकट की घड़ी में सरकार हर नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी रही. डॉ इरफान अंसारी ने तीनों विभागों के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की. स्वास्थ्य विभाग: ₹7,990 करोड़ 29 लाख 55 हजार, खाद्य आपूर्ति विभाग: ₹2,887 करोड़ 26 लाख 55 हजार व आपदा प्रबंधन विभाग: ₹1,859 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये के बजट की घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है. इसी क्रम में राज्य में आठ नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे. पहले चरण में जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में गोड्डा, साहिबगंज और लातेहार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी. इससे राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे. इसके साथ ही झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को नयी दिशा देने के लिए राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की भी घोषणा की गई है. यह विश्वविद्यालय मेडिकल शिक्षा, शोध और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को मजबूत करेगा. कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >