जामताड़ा में घरेलू गैस की किल्लत, कॉमर्शियल सिलिंडरों की हो रही आपूर्ति

जामताड़ा. जिले में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी हो गयी है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

युद्ध का असर. बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलिंडर होटलों, रेस्टोरेंटों को निर्बाध रूप से मिल रहे हैं कॉमर्शियल एलपीजी संवाददाता, जामताड़ा. जिले में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी हो गयी है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. होली के बाद अचानक गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से कई घरों में रसोई का काम प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रही है. उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और हो रहे युद्ध के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है. इसका असर अब भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव जामताड़ा जिले में भी पड़ा है. गैस एजेंसियों के अनुसार, फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन बन गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता में फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है. होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को गैस सिलिंडर सामान्य रूप से मिल रहे हैं. बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसियां स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटी है. गैस एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी जायेगी. उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गैस आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी. जामताड़ा में रोजाना बुकिंग में बैकलॉग चल रहा है. – क्या कहते हैं गैस एजेंसी के मैनेजर पाहन गैस एजेंसी के मैनेजर संजय पाल ने कहा कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है. उम्मीद है कि गुरुवार तक दुर्गापुर प्लांट से एक ट्रक आ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >