मिहिजाम. मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य पथ पर अमोई पुलिया के निकट पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया. इससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मैदान में उतर गयी. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. घायल की पहचान कुशबेदिया निवासी 40 वर्षीय गोपीनाथ गोराई के तौर पर हुई है. बताया गया कि गोपीनाथ जामताड़ा से अपने घर कुशबेदिया के लिए लौट रहे थे. घायल काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोपीनाथ को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. हालात गंभीर होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आसनसोल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पिकअप वैन चालक मौके का फायदा उठा कर वाहन छोड़ फरार हो गये हैं. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.
मिहिजाम : पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार घायल
मिहिजाम. मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य पथ पर अमोई पुलिया के निकट पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया.
