करमाटांड़ में तेज रफ्तार वाहन के धक्के से मवेशी मरे

करमाटांड़. रामपुर गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मर गये.

करमाटांड़. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मर गये. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन (नंबर जेएच 04एडी 6196) ने घर के सामने सड़क किनारे दो मवेशी बंधा हुआ था. बताया जाता है कि मवेशी रामपुर गांव निवासी सह किसान विकास नापित का था. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और वाहन में सवार लोगों को रोक लिया. घटना को लेकर कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी भी हुई. हालांकि, बाद में गांव के बुद्धिजीवियों और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ठोस कदम उठाया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >