जामताड़ा में गोगो दीदी योजना नहीं है संचालित : सहायक निदेशक

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कलानाथ ने पत्र जारी कर कहा है कि जामताड़ा जिलांतर्गत गोगो दीदी योजना संचालित नहीं है.

जामताड़ा. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कलानाथ ने पत्र जारी कर कहा है कि जामताड़ा जिलांतर्गत कतिपय श्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों की ओर से “गोगो दीदी योजना ” के नाम से 2100 रुपये प्रति महिला को लाभ देने के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाया जा रहा है. उन्होंने इस संबंध में सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा है कि वर्तमान में झारखंड सरकार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, रांची की ओर से जामताड़ा जिले में “गोगो दीदी योजना ” के नाम से कोई योजना संचालित या क्रियान्वित नहीं है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई आवेदन प्रपत्र जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >