सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक दें : सभापति

झारखंड विधानसभा की एससी-एसटी, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने परिसदन में बैठक की. सभापति प्रो स्टीफन मरांडी, सदस्य डॉ लुईस मरांडी व सुरेश कुमार बैठा ने समीक्षा की.

जामताड़ा. झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति प्रो स्टीफन मरांडी गुरुवार को जामताड़ा पहुंचे. इस अवसर पर समिति के सदस्य सह कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, सदस्य सह जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी की उपस्थिति में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में सभापति स्टीफान मरांडी एवं अन्य सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, परिवहन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कल्याण, उद्योग, उत्पाद, खनन, कृषि, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, नियोजन, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर निकायों सहित अन्य सभी विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. सभापति ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक देने को कहा. वहीं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्गों के लोगों को न्याय के साथ विकास से जोड़ने के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें. कई विभागों द्वारा समर्पित प्रतिवेदन की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने करने काे कहा. सभापति ने जिले के आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने, पठन पाठन में असुविधा नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिले में विधि व्यवस्था संधारण पर चर्चा किया. वहीं प्रधान रिक्ति, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्तियों को लंबित नहीं रखने को कहा. इसके अलावा बिजली विभाग को निर्देश दिया कि लोगों का गलत बिजली बिल नहीं आए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यालय में जाकर मिड डे मील की जांच करें एवं उसे बच्चों के साथ खाएं ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े. सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर भी निर्देश दिया. कहा कि योजनाओं से जुड़ी जानकारी को सूचना पट पर प्रदर्शित करें. मौके पर डीएफओ राहुल कुमार, डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >