कुंडहित. प्रखंड संसाधन केंद्र में मासिक गुरुगोष्ठी हुई. अध्यक्षता बीइइओ मिलन कुमार घोष ने की. उन्होंने विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापकों को कई दिशा-निर्देश दिए. बैठक में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, ई-कल्याण, आदि कर्मयोगी क्लब, प्रयास कार्यक्रम, शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति, एमडीएम एसएमएस प्रतिवेदन, एल्बेंडाजोल एवं आयरन फोलिक एसिड वितरण, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, इको क्लब क्रियाशीलता, पोषण वाटिका आदि की समीक्षा की. बीइइओ ने निर्देश दिया कि ई-कल्याण एवं सावित्रीबाई फुले योजना में छूटे हुए छात्राओं का कार्य सोमवार तक पूर्ण करें. प्रधानाध्यापकों को सभी रसोइयाओं का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. मौके पर बीआरसी कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
