नशा, बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता, नारायणपुर में बताए कानूनी अधिकार

जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा की ओर से बुधवार को नारायणपुर पंचायत सचिवालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी मोहम्मद महफूज आलम ने लोगों को नशा मुक्ति, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया.

नशे से परिवार और समाज पर पड़ता है असर

पीएलवी मोहम्मद महफूज आलम ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों और समाज के लोगों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है.

उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता और सामाजिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया.

बाल विवाह रोकने की अपील

कार्यक्रम में बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी. लोगों से कम उम्र में बच्चों का विवाह नहीं कराने की अपील की गयी. बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया गया.

बाल मजदूरी रोक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर

बाल मजदूरी के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराने के बजाय उन्हें शिक्षा से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें.

कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके कानूनी अधिकार और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी गयी.

मौके पर सविता कुमारी, लखी कुमारी, फूलिया देवी, जानकी पंडित, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >