दो सगे भाई समेत चार साइबर आरोपी गिरफ्तार, 1.11 लाख की नकदी जब्त

जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने नारायणपुर के मोहनपुर-बाथानटांड़ गांव में छापेमारी की. डीएसपी डीके वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नगदी सहित दो सगे भाई के साथ कुल चार साइबर आराेपियों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में डीएसपी डीके वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एसआई हीरालाल महतो, एसआई बिनोद सिंह, एएसआई स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत मोहनपुर-बाथानटॉड़ गांव स्थित पलाश झाड़ी के पास साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरता गांव के राेहित कुमार मंडल, विष्टोपुर गांव के खोगेन दां व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव दो सगे भाई कैलाश मंडल व चन्द्रमोहन मंडल को गिरफ्तार किया गया. इन सभी के पास नगद राशि 1,11,000 रुपये, 09 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 07 एटीएम कार्ड, 01 चेकबुक, 01 पैन कार्ड व एक बाइक जब्त किया गया है. इस संबंध में इन सभी आरोपियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 56/2025 दर्ज कर जेल भेजा गया. गिरफ्तार आरोपियों की अपराध शैली के बारे में बताया गया कि ये चारों आरोपी फिसिंग का काम करते हैं. खोगेन दां तथा रोहित मंडल फिसिंग के साथ-साथ साइबर अपराध करने वालों का पैसा ट्रांसफर कराकर रोहित मंडल के माध्यम से एटीएम से निकासी करवाकर पुनः फिसिंग करने वालों को अपना कमीशन काटकर बांट देता है. बताया कि मंगलवार को खोगेन दां ने फिसिंग कर साइबर ठगी करने वाले कैलाश मंडल को अपना कमीशन काटकर करीब एक लाख रुपये दिया है. बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त कैलाश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >