प्रतिनिधि, फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने किया. इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन परिचालन करने की अपील की गई.
सावधानी से वाहन चलाने की अपील
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. अभियान के दौरान लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क पर अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया.
