फतेहपुर. थाना क्षेत्र के अगैया मोड़ के पास गुरुवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान अवर निरीक्षक राजा बाबू व बृजन पासवान के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर जांच की गयी. पुलिस टीम ने वाहनों के डिक्की, कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच-पड़ताल की. जांच के दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा. पुलिस अवर निरीक्षक राजा बाबू ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए इस तरह का अभियान समय-समय पर चलाया जाता है. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वैध कागजात साथ में रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
फतेहपुर : पुलिस ने क्राइम रोकने के लिए की वाहनों की जांच
फतेहपुर. थाना क्षेत्र के अगैया मोड़ के पास गुरुवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया.
