फतेहपुर प्रखंड के कर्मियों ने मतदान करने की ली शपथ

प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीप के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित की गयी.

फतेहपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीप के तहत मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित की गयी. बीडीओ प्रेम कुमार दास व सीओ हिम्मत लाल महतो के नेतृत्व में कर्मियों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली गयी. बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखेंगे. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. मौके पर बीपीआरओ हरिपद रूईदास, बीपीओ टिंकू कुमार सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >