13 लाभुकों के बीच अनुदान पर बांटा गया सुकर

प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 13 लाभुकों के बीच अनुदान पर सुकर का वितरण किया गया.

नारायणपुर. प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 13 लाभुकों के बीच अनुदान पर सुकर का वितरण किया गया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील प्रसाद सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील टुडू मौजूद थे. दो लाभुकों को 90 प्रतिशत व 11 लोगों को 75 प्रतिशत अनुदान पर सुकर का वितरण किया गया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों की आय व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए पशुधन का वितरण किया जा रहा है, जिन सुकरों का वितरण किया गया वे उन्नत नस्ल के हैं. इसमें नर और मादा दोनों है. सुकर के साथ अनाज एवं दवाई भी दी गयी है. मौके पर पशुधन सहायक सलाउद्दीन अंसारी, पशुधन विक्रेता संजय कुमार साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >