धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के पंजीकरण में लायें तेजी

नारायणपुर. जिले में आगामी खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति को पारदर्शी बनाने को लेकर तैयारी तेज कर दी है.

नारायणपुर. जिले में आगामी खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति को पारदर्शी बनाने को लेकर तैयारी तेज कर दी है. इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय से सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, सभी बीडीओ व सीओ को पत्र जारी किये गये हैं. निर्देश में कहा गया कि धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों का पंजीकरण, सत्यापन सहित पोर्टल पर अद्यतन विवरण सुनिश्चित की जाय. वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 86240 थी, जिनमें से कई किसानों का सत्यापन अभी भी लंबित है. इस बार प्रशासन का जोर यह है कि कोई भी पात्र किसान वंचित न रह जाय. वर्तमान वर्ष में जिले के मुख्यमंत्री पोर्टल पर कुल 5432 किसानों का पंजीकरण दर्शाया गया है, जिन्हें 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति में शामिल करना है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकरण तथा सत्यापन कार्य में तेजी लाते हुए सूचीबद्ध किसानों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें समय पर पोर्टल पर अपडेट किया जाए. किसानों को अधिप्राप्ति का लाभ देने के लिए विभागीय समन्वय मजबूत करें. सभी प्रखंड व पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर किसानों को प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >