आइटीआइ जामताड़ा में 17 को लगेगा रोजगार मेला

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से 17 अक्तूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला लगाया जा रहा है.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से 17 अक्तूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला लगाया जायेगा. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने दी. बताया कि मेले में निजी क्षेत्र के 11 नियोजक कंपनी भाग ले रही है. रोजगार मेला 8वीं से लेकर मेडिकल डिग्री तक के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है. 11 नियोजक कंपनी की ओर से जीएनएम, सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाइजर, एरिया मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, हेल्पर, फैक्ट्री हेल्पर, वेयरहाउस हेल्पर, सीएनसी/वीएमसी ऑपरेटर, अप्रेंटिस ट्रेनी, गार्ड/सेल्स एग्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट, गाइनोकोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन के करीब 560 पदों पर चयन किया जायेगा. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो पूर्व से किसी भी नियोजनालय में निबंधित नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय में अथवा झार नियोजन वेबसाइट पर अपना निबंधन कराते हुए रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं. इच्छुक युवा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित बायोडाटा, फोटो के साथ 17 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >