पशुधन व गव्य विकास योजना के पात्र लाभुक चयनित

कुंडहित. प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं गव्य विकास योजना के तहत लाभुक चयन को लेकर बैठक हुई.

कुंडहित. प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं गव्य विकास योजना के तहत लाभुक चयन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की. बीएचओ डॉ विनय कुमार ने मुख्यमंत्री पशुधन व गव्य विकास योजना के लिए प्राप्त आवेदनों को समिति के समक्ष रखा. पात्र लाभुकों का चयन कर प्रस्ताव जिलास्तरीय चयन समिति को अनुमोदन के लिए भेजने का निर्णय लिया. बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. चयन में एससी, पीटीजी, बीपीएल, विधवा, दिव्यांग सहित पशुपालन प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गयी है. बैठक में जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >