दुर्गा मंदिर कमेटी ने वृद्धाश्रम में की बुजुर्गों की सेवा

जामताड़ा. नवरात्रि पर बाजार दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने समाजसेवा की मिसाल पेश की है.

जामताड़ा. नवरात्रि पर बाजार दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों ने समाजसेवा की मिसाल पेश की है. महानवमी के दिन कमेटी के सदस्य जामताड़ा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे वृद्ध महिला एवं पुरुषों के बीच भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया. इस दौरान कमेटी के सदस्य अमरजीत दास, आकाश साहू, सौगात सेन समेत कई लोग मौजूद रहे. सभी ने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ समय बिताकर उनके बीच खुशियां बांटी. बताया कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक होती है. जब हम समाज के उपेक्षित और असहाय लोगों की सेवा करें. उन्होंने आगे भी इस प्रकार की सामाजिक पहल जारी रखने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >