जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी में दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए. वीरेंद्र मंडल ने पंडाल में पहुंचकर माता का दर्शन किया. उन्होंने कहा दुर्गापूजा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का पर्व है. मां दुर्गा से प्रार्थना है कि हमारे समाज में प्रेम, शांति और विकास का वातावरण बना रहे. कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपरा से परिचित कराने का माध्यम है. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार मंडल, सचिव निवास चंद्र मंडल, निर्मल मंडल, दीपू मंडल, तपन मंडल, निमाई मंडल, नवकुमार मंडल, गोविंदो दास, अशोक मंडल, निवास मंडल, निवास मंडल, सरजू पंडित, मुकेश पाण्डेय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
