विद्यासागर. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने करमाटांड़ प्रखंड में रविवार को दुधानी प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-2 का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिलता है. प्रदान करते हैं. दुधानी कमेटी द्वारा आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है, क्रिकेट खेल एक महीने तक चलेगा. उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस अवसर पर समाजसेवी अर्जुन मंडल, विनोद मंडल, रॉबिन मंडल, मनोज मंडल, अशोक मंडल सहित बड़ी संख्या में दुधानी गांव के युवा मौजूद रहे. आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
