केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिले डॉ इरफान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हुई चर्चा

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार भी उपस्थित रहे. मौके पर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई बिंदुओं पर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की. इस संबंध में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी थी. बताया कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जबकि झारखंड में आयुष चिकित्सा की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने एक सरकारी एवं एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव रखा. केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की. मेडिकल कॉलेजों एवं सदर अस्पताल में जापानी तकनीक से लैस हाईटेक लैब बनेगा. राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक आधारित अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >