जिला प्रशासन ने सात विकेट से जीता मैत्री क्रिकेट मैच

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, जामताड़ा में सोमवार को जिला प्रशासन बनाम नागरिक एकादश मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया.

जामताड़ा. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान, जामताड़ा में सोमवार को जिला प्रशासन बनाम नागरिक एकादश मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. उक्त मैच का शुभारंभ मंत्री डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार संयुक्त रूप से किया. जिला प्रशासन एकादश व नागरिक एकादश के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया. पूरे मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने रोमांचक मैच खेला. जिला प्रशासन एकादश नागरिक एकादश से 07 विकेट से मैच को जीत लिया. इस दौरान मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >