मॉनसून को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संभावित आपदा से निबटने की तैयारी तेज

जामताड़ा में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. डीसी ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं.

जामताड़ा : मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. डीसी आलोक कुमार ने सभी बीडीओ-सीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को संभावित आपदा से निबटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

सतर्क रहने के निर्देश

प्रशासन ने भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, नदियों में जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन, सड़क संपर्क बाधित होने तथा बिजली एवं संचार व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है. भारी बारिश से कच्चे मकानों के गिरने, सड़कों पर पेड़ गिरने अथवा सड़क के क्षतिग्रस्त होकर आवागमन बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है.

बाढ़ से फसल बचाव पर नजर, बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए कृषि, बागवानी फसलों और पौधरोपण को होने वाले नुकसान पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है. बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने या गिरने की स्थिति में बिजली एवं जलापूर्ति व्यवस्था शीघ्र बहाल करने के लिए टीम गठित कर युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा है.

सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को लाधना, बिरग्राम, अजय नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी को संभावित नुकसान को देखते हुए कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >