विहिप व बजरंग दल के संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

एक होटल में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला टोली की बैठक जिलाध्यक्ष अनूप राय की अध्यक्षता में हुई.

जामताड़ा. नगर स्थित एक होटल में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला टोली की बैठक जिलाध्यक्ष अनूप राय की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में झारखंड प्रांत के विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह व बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो शामिल हुए. मौके पर जिले में संगठन के विस्तार व आगामी कार्यक्रम तीन से 13 अक्तूबर तक दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति संगठन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. बजरंग दल की ओर से प्रांत स्तरीय बैठक 16, 17 अक्तूबर को खूंटी जिले में होने वाली है. इसकी भी सुचना दी गयी. मौके पर जिला मंत्री संजय परशुरामका, सदस्य बजरंग दल के विभाग संयोजक सोनू सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राकेश पाल, परितोष मंडल, कैलाश स्वर्णकार, जीत दुबे, सिया गुड़िया सरण, गौरी साह, राधा गुप्ता, रंजू साह, परिणिता सिंह, सौरभ साव, अभिजीत मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >