जेएलकेएम की जिलास्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनता दरबार को लेकर विशेष चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य है.

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से जिला स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मन्तोष कुमार महतो ने की. बैठक का संचालन बाबुश्वर मरांडी ने किया. बैठक में जिले भर से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनता दरबार को लेकर विशेष चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य है. इसके लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. साथ ही जनता दरबार कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का जामताड़ा में कार्यक्रम आयोजित करेंगे. यह कार्यक्रम गांधी मैदान में होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेएलकेएम गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए बना है. संगठन को मजबूत कर हम जनता की समस्याओं को सड़कों से लेकर सदन तक उठाएंगे. मौके पर जिला सचिव बृजेश राउत, अशोक घोष, जिला उपाध्यक्ष विजय मंडल, अमृत मंडल, सह सचिव ललन कुमार, सरोज यादव, केंद्रीय संगठन मंत्री बबलू महतो, करमाटांड़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश भंडारी, सचिव किशोर मंडल, मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमार, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष बरकत अंसारी, पवन कुमार पासवान, जामताड़ा प्रखंड मीडिया प्रभारी गोपीनाथ रॉय, रिजाउल अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार, गौर महतो, उत्तम मंडल और राजकिशोर महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >