सबडीहा घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद

शव की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव निवासी कृष्णा गोराई (55) के रूप में हुई है.

बिंदापाथर. अजय नदी के सबडीहा घाट पर बुधवार को एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया गांव निवासी कृष्णा गोराई (55) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की ओर से आवेदन देकर बताया गया है कि यह नैचुरल मृत्यु है. मृतक उच्च रक्तचाप के रोगी थे. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >