डीसी-एसपी ने परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, दी सलामी

जामताड़ा. जामताड़ा के गांधी मैदान स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड के पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया.

गांधी मैदान में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का हुआ समापन स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी फहरायेंगे तिरंगा संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा के गांधी मैदान स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड के पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इस अवसर पर परेड का निरीक्षण डीसी रवि आनंद व एसपी राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से किया. डीसी ने झंड फहराने का पूर्वाभ्यास किया. इससे पूर्व डीसी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवासीय कार्यालय, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ भीम राव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के उपरांत सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए गांधी मैदान पहुंचे और शहीद की बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचे और एवं परेड की सलामी ली. तत्पश्चात डीसी एवं एसपी परेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया. तत्पश्चात डीसी ने झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस 2025 के आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की अपील की. वहीं, इस मौके पर डीसी ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, मैदान में पशुओं का प्रवेश नहीं हो, साज-सज्जा, होर्डिंग/फ्लैक्स पेयजल, एम्बुलेंस, अग्निशामक वाहन, आगन्तुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वीआइपी प्रोटोकॉल का अनुपालन आदि का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी झंडोत्तोलन करेंगे. मौके पर निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पंकज कुमार रवि, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति, सीओ अविश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >