डीसी ने सुविधा केंद्र व एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचापड़ा में इवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य व पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बने सुविधा केंद्र का डीसी कुमुद सहाय ने निरीक्षण किया.

जामताड़ा. पॉलिटेक्निक कॉलेज पाथरचापड़ा में ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य व पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बने सुविधा केंद्र का डीसी कुमुद सहाय ने निरीक्षण किया. इस अवसर पर डीसी ने एफएलसी कार्य सावधानी पूर्वक करने का निर्देश दिया. वहीं सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर उन्होंने पोस्टल बैलेट से हो रहे मतदान कार्य का निरीक्षण कर अवश्यक दिशानिर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूम के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फोन कॉल्स एवं शिकायतों आदि की जानकारी ली एवं नियंत्रण कक्ष को पूर्णतः क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. वहीं लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त सूचना भवन में संचालित मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण कर कोषांग के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने एवं आयोग के निदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. मौके पर सीओ अविश्वर मुर्मू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >