जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद ने जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी. करीब 125 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को डीसी के समक्ष रखी. इसमें से 50 समस्याएं मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी थी. शेष आवास, आंगनबाड़ी में नियुक्ति, वृद्धा पेंशन, आपदा, जमीन विवाद, पीएम किसान, अबुआ आवास आदि से जुड़े थे. डीसी ने सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जनता दरबार में कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया. अधिकारियों को जांचोपरांत प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलावासियों से कहा कि सभी प्रखंडों में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है, उसका लाभ उठायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
