जामताड़ा. डीसी रवि आनंद ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. उनके निधन पर दो मिनट का मौन रख कर गहरा शोक प्रकट किया. ज्ञातव्य हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन 2 अगस्त को अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी. इलाज के क्रम में शनिवार को उनका निधन हो गया. वहीं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू साेरेन को भी श्रद्धांजलि दी. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, एसडीपीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, डीएसओ क्यूम अंसारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ डीसी मुंशी, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
