आपदा से जुड़े 18 मामलों में दी गयी स्वीकृति : डीसी

जामताड़ा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में डीसी आलोक कुमार ने आपदा प्रभावितों के लिए 18 मामलों को स्वीकृति दी और अधिकारियों को निर्देश दिए।

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक हुई. समिति के समक्ष अंचलवार आपदा संबंधी अभिलेख, अतिवृष्टि से मकान क्षति के 23 एवं आगलगी से मकान क्षति के 01 कुल 24 अभिलेखों को रखा गया. समिति ने अतिवृष्टि से मकान क्षति के 06 मामले को आंशिक रूप से सुधार के लिए संबंधित अंचल को वापस भेजने का निर्णय लिया. शेष 18 अभिलेखों की समीक्षा कर समुचित एवं नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए प्रावधान के अनुरूप स्वीकृति प्रदान की गयी. बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे सूखे पेड़ आदि को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नियमानुसार संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर हटाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि आपदा से जुड़े मामलों में अनावश्यक रूप से विलंब नहीं होनी चाहिए, जो भी दस्तावेजी प्रक्रिया है, उसे ससमय पूर्ण करते हुए आपदा प्रभावित लोगों को जल्द लाभ सुनिश्चित करें. मौके पर जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, एसी पूनम कच्छप, डीएसपी (मुख्यालय) नीलम कुजूर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, डीटीओ मुकेश कुमार सहित अन्य थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >