डीएवी के विद्यार्थियों ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

स्लोगन, चित्रांकन, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत स्लोगन, चित्रांकन, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें वर्ग नवम से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. यहां जनता सरकार का चयन करती है. यदि मतदाता जागरूक होंगे तभी एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं. कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में आकर मतदान नहीं करना चाहिए. वे अपने प्रत्याशियों का आकलन करें और जो उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरता हो, उसी के पक्ष में मतदान करें. मतदाताओं को सचेत होकर मतदान करना चाहिए. उन्होंने प्रत्येक मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की. वहीं जो विद्यार्थी मतदान करने के योग्य नहीं हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करना चाहिए कि वे पहले मतदान करें फिर दूसरा कोई काम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >