21वें एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीएवी के खिलाड़ियों का जलवा, 10 पदकों पर जमाया कब्जा

जामताड़ा में आयोजित 21वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया.

जामताड़ा : जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 21वां एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन बुधवार को आउटडोर स्टेडियम में किया गया. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा.

इस दौरान नावेद खान ने ऊंची कूद में स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. इंद्रजीत सोरेन ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता. अजय हांसदा ने लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ दोनों में रजत पदक जीता. अंकित मरांडी ने लंबी कूद में कांस्य पदक और भाला फेंक में रजत पदक जीता. दिग्विजय ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता. प्रकाशन मुर्मू ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता.

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई

प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है. क्रीड़ा प्रशिक्षक अभिषेक दुबे और तपन यादव बधाई के पात्र हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >