गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, जामताड़ा से आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. करमाटांड़ से एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जो महाराष्ट्र के लोगों को गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर ठगता था. पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं.

जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोड़ाटांड़ गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को कोड़ाटांड़ में बसंत कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की.

तीन मोबाइल और चार सिम बरामद

छापेमारी के दौरान बसंत कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं.

महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को बनाता था निशाना

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी के लिए महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं को निशाना बनाता था. आरोपी कथित रूप से महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड की सेवा अपडेट कराने के नाम पर फर्जी एपीके फाइल मोबाइल पर भेजता था. उपभोक्ता से उक्त एपीके फाइल इंस्टॉल करवाने के बाद मोबाइल में मौजूद विभिन्न जानकारियां हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी. आरोपी का अपराध क्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.

कांड दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर साइबर अपराध थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

कार्रवाई में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो के अलावा रिजर्व गार्ड के आरक्षी एवं हवलदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >