सीआरपी परिमल मंडल को दी गयी विदाई

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र मोहनपुर में सेवानिवृत्त सीआरपी परिमल मंडल को सोमवार को विदाई दी गयी.

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र मोहनपुर में सेवानिवृत्त सीआरपी परिमल मंडल को सोमवार को विदाई दी गयी. इस अवसर पर बीइइओ मिलन घोष एवं माड़ालो पंचायत की मुखिया हीरामणि मुर्मू उपस्थित थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर साधु ने की, जबकि मंच संचालन माधव चंद्र दास ने किया. स्वागत भाषण उउवि मोहनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणुका लकड़ा ने दिया. बीइइओ ने कहा कि परिमल मंडल ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समारोह में परिमल मंडल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उनकी पत्नी चंपा मंडल भी मौजूद रहीं. मौके पर सीआरपी बिधान साधु, समर लायक, परेश मंडल, रासबिहारी झा, नित्यानंद गोराई, बीआरपी सुनील मंडल, शिक्षक महेश्वर घोष, शैलेंद्र सिंह, कल्याण गण, रीता साधु, अंजलि टुडू, मधुसूदन मंडल, गोपीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, सत्येंद्र सिन्हा, सुधीर कुमार, अजय मंडल, सुबीर मंडल, जीवन हांसदा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >