जामताड़ा में पैसे और फोन के लिए पत्नी ने पति की चाकू मारकर हत्या की

Crime News Jamtara: जामताड़ा जिले में एक पत्नी ने पैसे के लिए अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है. वह कई साल से मिहिजाम में अपने परिवार के साथ रह रहा था. रविवार की रात को दोनों के बीच पैसे और फोन को लेकर कहा-सुनी हुई और पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया. पति की मौत हो गयी.

Crime News Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले में पत्नी ने विवाद के बाद अपने पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जामताड़ा के मिहिजाम पुलिस सीमा के अंतर्गत मिहिजाम पाइपलाइन क्षेत्र में रविवार रात को यह घटना हुई थी. मृतक की पहचान बिहार के मूल निवासी महावीर यादव (40) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मिहिजाम में रह रहा था.

काजल देवी ने पति पर चाकू से किया हमला

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विकास ने कहा कि यादव की रविवार रात उसकी पत्नी काजल देवी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. काजल ने जब उससे पैसे और मोबाइल फोन मांगा, तो उनके बीच विवाद हो गया. इससे दोनों में झगड़ा हुआ और उसने चाकू से यादव पर वार कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Jamtara: पुलिस ने दर्ज किया मामला

उन्होंने बताया कि यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है. मिहिजाम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने पति की हत्या करने की आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा (103) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद मचा कोहराम, 3 की मौत, 26 घायल

2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के बोनस पर ग्रहण, कोर्ट ने बैठक पर लगायी रोक

चमकेगी झारखंड की किस्मत, IT हब बनेगी रांची, Google, TCS और Wipro जैसी कंपनियां देंगी लाखों युवाओं को रोजगार

रांची में बेखौफ अपराधी! गश्त कर रही पुलिस टीम पर की गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >