श्रीपुर के स्वास्थ्य शिविर में 45 मरीजों की हुई जांच

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था.

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में क्षत्रिय समाज श्रीपुर शाखा के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. शिविर में डॉ अमित कुमार सिंह एवं डॉ स्वीटी कुमारी ने 45 मरीजों की निःशुल्क जांच की. बुखार, सर्दी-खांसी, रक्तचाप, पेट व जोड़ों से संबंधित रोगों की पहचान कर आवश्यक परामर्श दिया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया. ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >