सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआई(एम) का हल्लाबोल, 15 सितंबर को प्रदर्शन

सीपीआई(एम) 15 सितंबर को जामताड़ा में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना देगी. 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर का भी आयोजन.

संवाददाता, जामताड़ा. केंद्र सरकार की नीतियों और राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर सीपीआई(एम) की ओर से 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा. वहीं, पार्टी का राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर 2 से 4 अक्टूबर तक जामताड़ा में आयोजित होगा.

शुक्रवार को जामताड़ा में आयोजित पार्टी की विस्तारित जिला कमिटी बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा और छात्र परेशान हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार का कामकाज भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का प्रदर्शन बेहतर नहीं है. वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम लोगों में चिंता है, जिसका लाभ भाजपा उठाने की कोशिश कर रही है.

JPSC-JSSC के मुद्दे पर युवाओं से बातचीत को बताया सकारात्मक कदम

प्रकाश विप्लव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मामलों को लेकर युवाओं में उत्पन्न असंतोष को समझते हुए उनसे बातचीत की है. उन्होंने युवाओं की मांगों के प्रति सकारात्मक पहल की है. अब राज्य सरकार को अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.

विस्थापन आयोग के गठन समेत कई मांगों को लेकर अभियान

पार्टी सचिवमंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान के तहत कई मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है. इसमें विस्थापन आयोग का गठन, एमडीओ के माध्यम से खनन पर रोक और जबरन विस्थापन रोकने की मांग प्रमुख है.

उन्होंने कहा कि पार्टी लैंड बैंक को रद्द करने, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड में सुधार के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाने तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी कर रही है. राशन कार्ड बनाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने और लंबित वनपट्टा आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी अभियान में शामिल है.

विस्तारित जिला कमिटी की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

बैठक की अध्यक्षता चंडीदास पुरी ने की. बैठक में आगामी प्रदर्शन और राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की गयी. नेताओं ने जिले में संगठन को मजबूत करने और जन मुद्दों को लेकर अभियान तेज करने पर भी जोर दिया.

मौके पर संजय कुमार मेहता, सुजीत कुमार माजी, महेंद्र राउत, सचिन राणा, अशोक भंडारी, लखन लाल मंडल, मोहन मंडल, गौर सोरेन, विजय राणा, इब्राहिम अंसारी, मीर कासिम अंसारी, गोविंद पंडित, सुकुमार बाउरी, निमाई राय, अनुप सरखेल, बुधु मरांडी, लोकनाथ राणा, दुबराज भंडारी, सतीलाल राय आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >