परिवार कल्याण दिवस पर दंपतियों को किया गया सम्मानित

सीएचसी सभागार में शनिवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया.

नारायणपुर. सीएचसी सभागार में शनिवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्नव चक्रवर्ती व डॉ अर्नव स्वरूप ने संयुक्त रूप से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पूरनानगर गांव की अमीना खातून पति सद्दाम अंसारी, सदीया प्ररवीन पति रज्जाक अंसारी, कल्पना देवी पति राजेंद्र रजवार, अंबिका देवी पति गोविंद रजवार, सुनीता देवी पति राजू राय, कुंती देवी पति जीवन रजवार, ललिता देवी पति राजू राय, रतनपुर गांव की पूजा देवी पति मनोज रजवार, मरीचबाद गांव की दुलारी देवी पति टुनटुन रजवार व करमी देवी पति राजू रजवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लाभुकों को शादी के बाद बच्चों में अंतर रखने और परिवार नियोजन की विधि अपनाने के लिए जागरुक किया. मौके पर बीएम मुकेश कुमार, ब्रजेश शर्मा, महेश कुमार सिंह, बीटीटी शांतिलता हेंब्रम आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >