जामताड़ा में चला संविधान जागरुकता अभियान

जामताड़ा. वी द पीपल अभियान एवं दलित विकास परिषद नेटवर्कके संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय संविधान जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया.

जामताड़ा. वी द पीपल अभियान एवं दलित विकास परिषद नेटवर्कके संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय संविधान जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारतीय संविधान, उसमें निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक न्याय की अवधारणाओं के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई. मुख्य अतिथि पवन कुमार एवं शंकर दास ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता एवं धर्मनिरपेक्षता जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौलिक अधिकारों और नीति निदेशक सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावी भाषा में समझाया. अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर द्वारिका राम, जसीम अंसारी, सुखेंद्र टुडू, साजन दास, मामोनी कुमारी, सुंदरी कुमारी, विक्रम दास, वकील रविदास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >